Health Articles And Health News in Hindi

Google Ads

Breaking

डायबिटीज़, हाई ब्लड प्रेशर और भी कई रोगों को दूर करता है यह बीज


नमस्कार दोस्तों सेहत सुंदर में आपलोगों का फिर से एक बार स्वागत है। आज हम आपलोगों को एक ऐसे बीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका सेवन करने पर डायबिटीज़ और ब्लड प्रेशर सहित अन्य पाँच रोगों से राहत मिल सकती है।


दोस्तों जामुन एक ऐसा फल है जिसका ऊपरी आवरण तो हमारे लिए लाभदायक है ही, लेकिन साथ ही इसका बीज भी हमें कई प्रकार से रोगों से छुटकारा दिलाता है। तो चलिए हम आपलोगों को रोगों के बारे में बताते हैं जो जामुन के बीज की मदद से दूर किए जा सकते हैं।

डायबिटीज़: जामुन के फल की ही तरह इसके बीज भी मधुमेह को दूर करने में मदद करते हैं। इसके बीज में एल्कलॉइड पाया जाता है जो सुगर अर्थात शर्करा में स्टार्च के रूपांतरण को रोकते हैं। इस प्रकार यह आपके ब्लड सुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर: मधुमेह के रोग को दूर करने के साथ-साथ जामुन का बीज उच्च रक्तचाप को भी नियंत्रण में रखता है। दरअसल जामुन के बीज में फिनोल एंटीऑक्सिडेंट भी मौजूद होता है जो एंटी-हाइपरटेंसिव होता है। यह एंटी-हाइपरटेंसिव ही हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसकी मदद से रक्त का दबाव सामान्य बना रहता है और उच्च रक्तचाप नियंत्रित रहता है।

पेट की समस्याएँ दूर करता है: जामुन के बीज शरीर के पाचन तंत्र को सही करने और पेट की आम समस्याओं को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बीज के अर्क का उपयोग आंत और जननांग पथ के घावों और अल्सर के इलाज के लिए किया जाता है। अगर कोई व्यक्ति पेचीस से पीड़ित है, तो उसे जामुन के पीसे हुए बीजों के साथ चीनी मिलाकर प्रतिदिन 2 से 3 बार दिया जाता है।

शरीर को रोगों से मुक्त रखता है: जामुन के बीज में फ्लेवोनोइड नामक एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सिडेंट पाया जाता है। यह एंटी-ऑक्सिडेंट हमारे पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। यह हमारे शरीर की प्रतिकृया प्रणाली अर्थात इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है जिससे हमारे शरीर को रोगों से लड़ने में मदद मिलती है। हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम एक ऐसा सिस्टम है जो हमें रोगों से बचाए रखता है। जामुन के बीजों में बहुत अधिक मात्रा में फेनोलिक यौगिक पाए जाते हैं जो शरीर के लिए एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करते हैं।

बीजों का सेवन कैसे करें:
जामुन के बीजों का सेवन करने के लिए आप इसके सूखे बीज को पीस कर उसका पाउडर बना लें। अगर आपको डायबिटीज़ है तो हर दिन सुबह पहले आहार के रूप में इसका सेवन दूध या पानी के साथ करें। आप इसे दिन में तीन बार लें। उच्च रक्तचाप के लिए आप केवन पानी के साथ प्रतिदिन दें में 3-4 बार इसका सेवन कर सकते हैं।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेन्ट बॉक्स में हमें जरूर बताएं और ऐसी ही जानकारियाँ हमेशा पाने के लिए हमें फॉलो जरूर करें। 

No comments:

Post a Comment

Thanks For Your Comment. We shall revert you shortly.

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages