Health Articles And Health News in Hindi

Google Ads

Breaking

ठंड से लड़ने वाले फल, इस सर्दी में यह फल जरूर खाएं

Winter season fruits
January Fruits


सर्दी का मौसम जब आता है तो एक नई खुशी का आभास होता है। लेकिन लापरवाही किसी भी खुशी को बेकार बना देती है। आप सर्दियों में यह फल जरूर खाएं, यह आपको हेल्थी रहने में भरपूर मदद करेंगे।

ठंड का मौसम कुछ गर्म खाने का मौसम है। लेकिन गर्म खाने के चक्कर में पड़कर हमे अपना स्वास्थ्य खराब नहीं कर लेना चाहिए। जाड़ा के समय हमारे शरीर को बेहतर पोषण की जरूरत पड़ती है। इसलिए हम अपने इस आर्टिकल के आपको सर्दियों में बेहतर पोषण पाने का तरीका बताने जा रहे हैं। आप इन फलों को जरूर खाइये और अपने घर के बच्चों को भी जरूर खिलाइए।

लाल अंगूर
लाल अंगूर एक ऐसा फल है जिसमे आपको बहुत सारी समस्याओं से छुटकारा दिलाने की क्षमता होती है। इस फल के सेवन से पेट में कब्ज की समस्या, शारीरीक थकान और पेट से संबन्धित दूसरी समस्याएँ दूर होती हैं। इसमे विटामिन ए, विटामिन बी 6 और विटामिन सी पाया जाता है। इसके साथ ही लाल अंगूर में फोलेट, आयरन और कैल्सियम भी पाया जाता है। इस फल में ठंड से लड़ने के सारे गुण मौजूद हैं।

अनार
अनार दुनिया के सबसे रसीले फलों में से एक है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है की इसमे एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इसमे पाए जाने वाले पोलीफ़ाइनोक्स, टैनिन और एंथोसिंस हमारे शरीर में ठंड से लड़ने वाले हार्मोन का निर्माण करते हैं और ठंड में मजबूत और स्वस्थ बनाए रखते हैं। जाड़ा के समय जोड़ों के दर्द की समस्या काफी बढ़ जाती है। लेकिन इसमे पाए जाने वाले एंजाइम सूजन को कम करके जोड़ों के दर्द से राहत दिलाते हैं।

स्वीट पोटैटो या शकरकंद
शकरकंद, हमारे शरीर में विटामिन ए और सी को बेहतर ढंग से काम करने में मदद करता है। यह कंद मूल फल शरीर में हीट उत्पन्न करने का एक अच्छा स्त्रोत है। साथ ही साथ यह कार्बोहाइड्रेट से भरपूर है।

गाजर
अक्सर डॉक्टर भी ठंड के मौसम में गाजर खाने की सलाह देते हैं। इसका कारण यह है की गाजर में बीटा कैरोटीन पाई जाती है जो ऊष्मा का एक बढ़िया स्त्रोत है। यह हमारे इम्यून सिस्टम को बरकरार रखने के साथ-साथ शरीर को इन्फेक्शन से भी बचाती है। तो इस सर्दी में गाजर जरूर खाएं।

चुकंदर
यह फल न केवल आपके घर के सलाद को बेहतर बनाते हैं बल्कि इसके सेवन से पूरा शरीर स्वस्थ रहता है। इसमे कई सारे फाइटोकेमिकल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इस फल में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर की कोशिकाओं के लिए ईधन का काम करती हैं। साथ ही साथ यह पेट की बहुत सी समस्याओं से राहत दिलाता है।

इसके अलावे आप
हल्दी और दूध जरूर पिये
आप इस बात को तो जरूर जानते होंगे कि दूध को एक सम्पूर्ण आहार माना जाता है। जब इस सम्पूर्ण आहार का हल्दी जैसी पोषक तत्व से संपर्क होता है तो यह औषधीय गुणों से भर जाता हैं। हल्दी में पाए जाने एंटी-ऑक्सीडेंट सर्दियों में भी स्किन की चमक को बरकरार रखते हैं और जोड़ो के दर्द वाले पीड़ितों के लिए तो यह रामबाण का काम करता है। अगर आपको इस सेहत से भरपूर ड्रिंक का स्वाद पसंद नहीं है तो आप इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमे लौंग और इलायची के एक दाने भी मिला सकते हैं।


इस सर्दी के मौसम में खुद को और अपने घर के सदस्यों को स्वस्थ रखने के लिए आप इन सारे फलों का सेवन कर सकते हैं। अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे अधिक से अधिक शेयर करें।

No comments:

Post a Comment

Thanks For Your Comment. We shall revert you shortly.

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages