सफ़ेद बाल एक बुरे सपने की तरह होते हैं जो आपको हर दिन परेशान करते हैं। कई बार ऐसा होता है की हम फैशन को अपनाने के चक्कर मे पड़कर खुद को मुसीबत मे डाल देते हैं। खैर जो भी हो समय न बर्बाद किए बिना और इन टिप्स को अपनाइए। यह 100% काम करेगा।
मुलेठी और घी
मुलेठी और घी यह एक नैचुरल 'गहरे-कंडीशनिंग' की तरह काम करता है और यह शुष्क और बेजान बालों के लिए बहुत अच्छा काम करता है। मुलेठी बालों को काले, मोटी और चमकदार बनाता है। इसका पेस्ट बनाने के लिए आपको जरूरत पड़ेगी - एक कप घी(घर का बना हुआ आय फिर असल), एक कप आंवला का रस और 3 मुलेठी। आप चाहे तो मुलेठी को पीसकर भी डाल सकते हैं। इन सभी चीजों को हल्के आंच पर गरम करें। इसे तब तक गरम करें जब तक की इसमे का पानी वाष्प बनकर न उड़ जाए। इसके बाद इसे ठंडा होने दीजिए। आप स्नान करने से आधे घंटे पहले इसे अपने बालों पर लगाएँ और इसे सूखे दें। आधे घंटे के बाद आप स्नान कर लें। इसे सप्ताह मे कम से कम दो बार जरूर अपनाएं और धीरे-धीरे अपने बालों को काला होता देखें।
आंवला
हम आंवला के चौकाने वाले गुणों के बारे में बार-बार सुन चुके हैं। इस छोटे से फल मे हमारे पूरे स्वास्थ्य के लिए बहुत सी जरूरी चीजें मौजूद होती हैं। आपने जब कभी बाजार से कोई हेयर प्रोडक्ट खरीदा होगा तो उसमे आंवला का इमेज तो जरूर देखा होगा। चलिए हम बताते हैं कि आंवला का इस्तेमाल कैसे करना है। इसके लिए आपको चाहिए :
- ½ लीटर साफ़ पानी
- 2 आंवला का पेस्ट (पीसा हुआ)
- 1-2 नींबू का रस
- इन सब को एक साफ बर्तन मे रखकर अच्छी तरह से मिला दीजिए। रोज नहाने से पहले आप इसे अपने बालों पर लगाएँ।
नींबू और नारियल तेल
यह सफ़ेद बालों की समस्या का इलाज करने के लिए सबसे अधिक प्राचीन और विश्वसनीय उपायों में से एक है। इससे आपके बाल जड़ से मजबूत होते हैं और उनका रंग भी नेचुरल होता है। इसके लिए आपको आधा कप नरिया का तेल और आधे नींबू का रस चाहिए।
आप नारियल के तेल को धीमी आंच पर गरम करें और इसमे आधा नींबू का रस डाल दें। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएँ। जब हल्का गरम हो तो इसे अपने सिर पर अच्छे से मालिश करें। यह आपके बालों के पोर्स खोल देता है और उसे जरूरी न्यूट्रीशन प्रदान करता है। आप इसे हर दिन इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके बाल काले होने के साथ-साथ जल्दी बढ़ेंगे।



No comments:
Post a Comment
Thanks For Your Comment. We shall revert you shortly.