आज आपके लिए अपने बालों को कलर करने के कई हेयर कलर मौजूद हैं। यदि आप अपने रंगे हुए बाल या अपने प्राकृतिक बालों के रंग से नाखुश हैं या फिर अगर आपने एक परमानेंट डाई का इस्तेमाल किया है, तो स्वाभाविक रूप से फीका होने के लिए कम से कम 4-6 सप्ताह लग सकता है। पर यहाँ इस समस्या से जल्दी छुटकारा पाने का तरीका दिया जा रहा है।
ब्लीच करें
जब आप अपने बालों का रंग पसंद नहीं करते हैं तो सीधे ब्लीच का ऑप्शन बहुत अच्छा होता है। ब्लीच शायद सबसे शक्तिशाली रंग हटाने वाला तरीका है लेकिन कई मामलों में यह कठोर भी होता है। आपको कई अन्य उपयुक्त रंग हटाने विधियों की कोशिश करने के बाद आपको ब्लीच का चयन करना चाहिए। यह आपका अंतिम उपाय होना चाहिए।
विटामिन सी और शैंपू का इस्तेमाल
यह गायब होती रंग के लिए घरेलू उपाय है। विटामिन सी एक एसिड होता है और इससे त्वचा को जलन हो सकती है। यह हल्के परमानेंट रंगों पर सबसे बढ़िया काम करता है और यह बालों की टोन को 1-2 लेयर कम कर सकता है। इसके लिए आपको 1 ग्राम विटामिन सी पाउडर और शैम्पू की जरूरत होगी। इसमे अधिक मात्रा मे शैंपू मिलाएँ। अपने बालों पर इसे लगाकर 5 मिनट तक के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप इसे धो लें और कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें।
कलर रिमूवर
कलर को हटाने वाले रिमुवर दो श्रेणियों में आते हैं - कलर स्ट्रिपर्स और कलर रिड्यूसर्स। कलर स्ट्रिपर्स ब्लीच के समान होते हैं लेकिन रंग रिड्यूसर्स कम से कम नुकसान के साथ बालों से स्थायी रंग को हटाने का एक शानदार तरीका है। आम तौर पर आप एक स्थायी रंग को हटाने के लिए 2-3 बार एक रंग रिड्यूसर्स का उपयोग कर सकते हैं।
एंटी-डैनड्र्फ़ शैम्पू
यह एक आसान उपाय है। अगर आपको पाने सुनहरे बालों का कलर अच्छा नहीं लग रहा है तो इसके लिए आप इसे भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने बालों को दिन मे दो बार एंटी-डैनड्र्फ़ शैंपू से धोने पर आपके बालों के रंग मे कमी जरूर आएगी।
No comments:
Post a Comment
Thanks For Your Comment. We shall revert you shortly.