दाँत केवल खाने में ही मदद नहीं करते हैं बल्कि इससे हमारे चेहरे की शोभा भी बढ़ती है। आपके दाँत आपकी मुस्कुराहट की पहचान होती है। खिलखिलाती हुई मुस्कुराहट के लिए मोतियों जैसे दाँतों की जरूरत पड़ती है। लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं जिनकी दाँतों को पीलापन घेरे रहता है। दाँतों के पीलेपन से छुटकारा पाने के लिए आप यह सब कर सकते हैं।
तुलसी का पेस्ट
तुलसी में दांतों का पीलापन दूर करने का अनोखा गुण होता है। यह हमारे मुह और दाँतों को रोगों से भी बचाती है। इसलिए आप तुलसी के पत्तों को चाहे तो कच्चा चबा सकते हैं या फिर इसे सुखाकर और इसका पेस्ट बननाने के बाद इसे अपने टूथपेस्ट में भी मिला सकते हैं।
नमक और सरसो के तेल का मिश्रण
नमक से दाँत साफ करने का तरीका काफी पुराना तरीका है। इसके लिए आपको नमक में कुछ बूंद सरसो की तेल मिलानी होगी। इस मिश्रण से अपने दाँत ब्रश करने पर दाँतों का पीलापन दूर हो जाता है।
संतरे के छिलके और तुलसी
संतरे के छिलके और तुलसी के पत्तों को आप सूखा कर पावडर बना लीजिए। रोज सुबह ब्रश करने के बाद आप इस पावडर से अपने दाँतों की मसाज कीजिए। आप दाँतों में एक अनोखा चमक देख पाएंगे।
गाजर
गाजर एक कंद मूल है। आप अपने दाँतो को चमकाने के लिए रोजाना एक गाजर खा सकते हैं। विशेषकर खाना खाने के बाद गाजर खाने पर यह आपकी दाँतो में छिपे हुए रेशों को बाहर निकालने में मदद करेगा और साथ ही साथ आपके दाँतों में चमक भी लाएगा।
रूखी और ड्राई स्किन का बेजोड़ इलाज
जानने के लिए यहाँ क्लिक करें
नीम का दातुन
नीम के दातुन के बारे में आपलोग तो जरूर जानते होंगे। नीम में दांतों को सफेद बनाने व बैक्टीरिया को खत्म करने के गुण पाए जाते हैं। रोजाना नीम के दातून से दाँत साफ करने पर दांतों के रोग नहीं होते व दांतों का पीलापन भी दूर हो जाता है।
अगर आप रोजान इनमे से किसी 3 टिप्स का पालन करते हैं तो 3 हफ्तों में आपके दाँतों का प्राकृतिक तरीके से मोतियों के समान चमकने की 100% गारंटी है।
No comments:
Post a Comment
Thanks For Your Comment. We shall revert you shortly.