Health Articles And Health News in Hindi

Google Ads

Breaking

पान के पत्ते में छिपे हैं कई औषधीय गुण


pan ke laabh
Pan ke fayde
हमने अक्सर कई ऐसे लोगों को देखा है जिन्हे पान खाने की आदत होती है। इस पान से होने वाले रोगों के बारे में आप जरूर जानते होंगे। लेकिन क्या आप यह जानते हैं, पान एक प्राकृतिक जड़ी-बूटी है और इसमे आपके कई रोगों को ठीक करने की क्षमता है। दुर्भाग्यवश लोग इसमे अपने स्वाद के अनुसार सुपाड़ी, कत्थई, चुना और न जाने क्या-क्या चीजें जोड़कर इसकी अच्छाई को बुराई में बदल लेते हैं। आज हम अपने इस लेख में आपलोगों को यह बताने जा रहे हैं कि केवल पान के अकेले पत्ते आपको कितनी सारी बीमारियों से ठीक करने की शक्ति रखते है। लेकिन ध्यान रहे मैंने केवल पान का पत्ता कहा है, उसमे मिलाए जाने वाली दूसरी चीजें नहीं।

ओरल कैंसर से छुटकारा 
अगर आप हर दिन एक पान का पत्ता चबाते हैं तो आप मुख में होने वाले कैंसर की समस्या से कोसो दूर हैं। यह पत्ता ओरल कैंसर को रोक देता है। दरअसल पान के पत्ते को चबाने पर इसमे से उत्पन्न होने वाला रस लार में एस्कोर्बिक एसिड को बनाए रखता है। एस्कोर्बिक एसिड एक ऐसा तरल पदार्थ है जो शरीर से फ्री रेडिकल्स को खत्म कर देता है और कैंसर के खतरे को बिलकुल न के बराबर कर देता है। तो ओरल कैंसर की बढ़ती समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको दिन में एक बार पान का पत्ता जरूर चबाना चाहिए। हाँ, अगर आपको कड़वा लगे तो निगलने की जरूरत नहीं है आप बस इससे उत्पन्न होने वाले लार को कुछ देर के लिए अपने मुंह में रखे और फिर इसे बाहर फेक दें।


माउथ फ्रेशनर है
इस बात को तो आप जानते ही हैं कि पान एक अच्छा माउथ फ्रेशनर है। लेकिन कैसे है यह हम आपको बताते हैं। इसमे से निकालने वाले एसिड लार के साथ मिलकर एक ऐसा द्रव मिश्रण बनाते हैं जो एंटी-बैकटेरियल होती है। इसमे जीवाणुनाशक प्रभाव होते हैं जो सांस में बदबू उत्पन्न करने वाली बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं। अगर आप इस कोमल पत्ते को केवल एक माउथ फ्रेशनर के रूप में खाना चाहते हैं तो बेशक इसकी बिरादरी वाले कुछ मसाले, यानि की सौफ और इलायची मिला सकते हैं।

मस्सों को हटाए
क्या आप जानते हैं की पान के पत्तों को सदियों से आयुर्वेदिक दवाओं में इस्तेमाल किया जा रहा है। यह आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सैकड़ों जरूरी चीजों में से एक है। अगर आप आयुर्वेदिक तरीके से मस्सों को हटाना चाहते हैं तो आप पान के पत्ते को नजरंदाज नहीं कर सकते। यह पत्ता इस मामले में भी हमारे वैद्य की भरपूर मदद करता है। यहाँ मस्सों को हटाने के आयुर्वेदिक उपाय नहीं दिए जा रहे हैं।

डाईबटीज़ दूर करता है
पहले हमारे यहाँ मधुमेह के लिए जिन जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता था उसमे इस अनोखे पत्ते को भी मिलाया जाता रहा है। इसका कारण यह है की इसके अर्क मधुमेह से लड़ने की क्षमता रखते हैं और इनमे एंटी-डाईबटीज़ गुण होते हैं।

खाँसी का इलाज
पान के पत्ते को शहद के साथ मिलाकर खाने से छाती में जमा कफ बाहर निकाल जाता है। आप चाहे तो लगभग 10-12 पान के पत्तों को एक साथ एक ग्लास पानी में डालकर उबाल सकते हैं। पर पानी उबालते समय ध्यान रहे की आपको इस पानी का एक तिहाई हिस्सा बचाना है। जब इसका एक तिहाई हिस्सा बच जाए तो आप इसे छान कर दिन में तीन बार पी सकते हैं।  इससे भी आपको सिने में जमे कफ को दूर करने में मदद मिलेगी।

सिरदर्द के लिए
यह पत्ता आपके सिर दर्द का इलाज करने में भी मदद करता है। इसमे एनाल्जेसिक गुण होते हैं। अपने इसी गुण के कारण यह सिरदर्द में भी मदद करता है। इसके लिए आप प्रभावित जगह पर इस पत्ते को लगाये।
  
जलन से राहत
रसोई घर में काम करने पर हाथ-पैर का हल्का जलना एक आम बात है। लेकिन इसके थोड़ी देर बाद जो दर्द आरंभ होता है उसे केवल वही समझ सकता है जिसे दर्द का आभास होता है। इसके जलन से बचने के लिए आप इस हरे पत्ते को पीसकर प्रभावित जगह पर लेप लगा सकते हैं। यकीन मानिए यह जल्द ही आपको आराम और ठंडक पहुंचाएगा।

दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे अधिक से अधिक शेयर करें और Sehat Sundar की Android Application पाने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

No comments:

Post a Comment

Thanks For Your Comment. We shall revert you shortly.

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages