![]() |
| Quite Smoking |
धूम्रपान छोड़ो, धूम्रपान से कर्क रोग होता है, धूम्रपान पड़ेगा महंगा, इन सारी बातों का क्या फायदा? जो लोग धूम्रपान करते हैं वह इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि वह अपने हेल्थ खुद ही खराब कर रहे हैं। ऐसे कितने ही लोग हैं जो स्मोकिंग छोड़ने की कोशिश तो करते हैं, पर निकोटिन उनके ब्लड में अपनी एक ऐसी जगह बना लेती है जिसे छोड़ पाना एक आसान नहीं हो पता है। लेकिन हमारे पास कुछ ऐसे रास्ते मौजूद हैं जिन्हे अपनाकर हम इसके खतरे को कम जरूर कर सकते हैं।
सबसे पहले रोगों के बारे में जान लें
बेशक धूम्रपान एक बुरी आदत है और इसे छोड़ देने में ही भलाई है। अगर आप अपनी मदद करना चाहते है तो इसे छोड़ दीजिए। सिगरेट के धुएँ का निकोटिन न केवल फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है बल्कि अन्य संबंधित समस्याएं भी पैदा कर सकता है। ब्लड सर्कुलेशन में टॉक्सिन (विष) के स्तर को बढ़ाकर आपके इम्यून सिस्टम को बदतर बना सकता है। आपका इम्यून सिस्टम आपके शरीर का एक ऐसा सिस्टम है जो आपको रोगों से लड़ने में मदद करता है। अगर आप अपने इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाना चाहते हैं तो आप इसे क्लिक करके हमारा यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं। इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाने पर फेफड़े के साथ कई रोग एक साथ हमला कर देते हैं।
मुद्दे पर आते हैं
दिन की सिगरेट कम करें - सबसे पहले आपको यह थोड़ा सा कम करना होगा। मतलब की अगर आप एक दिन में 15 सिगरेट पीते हैं तो इसे 14 करना होगा। आप एक बार में ज्यादा कम नहीं कर सकते हैं और अगर आप ऐसा करते भी हैं तो वह केवल कुछ दिनों के लिए ही होगा। शायद आपने कर के देख भी लिया होगा। इसलिए आप हर चार दिनों में एक-एक करके अपने रोज के सिगरेट को कम करें।
इलेक्ट्रोनिक सिगरेट को चुने - इलेक्ट्रोनिक सिगरेट से मतलब आपके फ़िल्टर को सुरक्षित करने से है। अगर आप ज्यादा सिगरेट पीते हैं तो आपको अपने लिए एक एक पाइप खरीद लेनी चाहिए। इससे आपके फेफड़ों पर धुएँ का असर कुछ कम हो सकता है। फ़िल्टर से गुजरने पर निकोटिन का धुआँ उतनी मात्र में फ़िल्टर नहीं हो पता है। लेकिन जब आप एक पाइप का इस्तेमाल करते हैं तो धुआँ फ़िल्टर से होते हुए निकलता है और यहाँ उसका जोखिम कुछ कम होता है और उसके नुकसान पहुंचाने वाले अणुओं का अधिकांश भाग पाइप में ही रह जाता है। इस तरह यह आपके फेफड़े तक पहुँचते-पहुँचते कुछ कम नुकसानदायक बन जाता है।
काउंटर करके कभी न पिए
अधिकतर देखा जाता है कि लोग अपने दोस्तों या फिर सिगरेट पीने वाले लोगों के ग्रुप में बैठ कर अपनी सिगरेट काउंटर करके पीते हैं। यह खतरे का दूसरा सबसे बड़ा कारण है। इसका कारण यह है की जब आप सिगरेट पी रहे होते हैं तो आप केवल धुएँ अंदर ही नहीं खींचते हैं, उसी समय आपके फेफड़े से कुछ मात्र में पहले का लिया हुआ धुआँ बाहर आता है और वह फ़िल्टर से कनेक्ट होता रहता है। अगर आप काउंटर करके सोगरेट पी रहे हैं तो आप खुद ही सोच सकते हैं कि आप कितनी बड़ी गलती कर रहे हैं।
अपना घर धूम्रपान मुक्त बनाएं - मतलब कि अगर आप अपने घर में भी स्मोक कर रहे है तो ऐसा न करें। कम से कम अपने घर को धुएँ से मुक्त रखें। आप इस बात को अच्छी तरह जानते होंगे कि सोगरेट पीने वाले से अधिक नुकसान उसके पास बैठने वाले को होता है। अगर आपको पीना ही है तो घर से बाहर निकलकर पिए। अगर आप घर पर अपने परिवार के साथ रहते हैं तो यह धुआँ आपके पूरे परिवार को बीमार बना सकता है। और अगर आप अकेले भी रहते हैं तो भी आप जब धुएँ को बाहर छोड़ते हैं तो वह तत्काल घर के बाहर नहीं निकल जाती है। उसे बाहर जाने में समय लगता है और जब तक यह घर में रहती है आप अपने ही छोड़े हुए धुएँ को फिर से अपनी साँसो के जरिए अपने अंदर लेते रहते हैं।
खतरनाक धुएं से खुद को दूर रखें
फेफड़े का कैंसर न केवल तम्बाकू के धुएं या धुएं के संपर्क में होता है बल्कि जहरीले और दूसरे प्रदूषित धुओं के संपर्क में भी होता है। इसलिए आप ऐसी जगह पर ज्यादा देर तक न रुकें जहां पर अधिक धुएँ का खतरा हो।
घर की सफाई के लिए सुगंधित केमिकल वाले प्रोडक्ट्स को हटाएँ
हमें नहीं पता है कि हमारे कई कार्यों में केमिकलों के साथ काम करना शामिल है जो धुएं को छोड़ देता है जो हमारे फेफड़ों के लिए विषाक्त हो सकता है। जब आप घरेलू क्लीनर का उपयोग कर रहे हैं, तो हर्बल या गैर विषैले घरेलू सफाई एजेंटों का सहारा लेना सबसे अच्छा है। यह ऐसे हानिकारक धुआं नहीं छोड़ता है जो फेफड़ों को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावे घर की सफाई के लिए सुगंधित केमिकल आपके फेफड़े और श्वसन तंत्र को पर असर डालते हैं।
कार्यस्थल का ध्यान रखें
क्या आप एक कारखाने में काम करते हैं जहाँ आप खतरनाक गैसों से भरे साँस लेते हैं? यदि हाँ, तो कार्यस्थल सुरक्षा नियमों का पता लगाएं और यह भी मालूम करने कि कोशिश करें कि क्या आपके कारखाने का मैनेजमेंट इन नियमो का पालन कर रहे हैं। यदि आप ऐसे स्थान पर काम करते हैं जहाँ जहरीले धुएँ का खतरा अधिक है तो अपने चेहरे पर मास्क का उपयोग करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
अगर आप धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं तो केवल सोचने से काम नहीं चलेगा। इसके लिए आपको कुछ जरूरी काम करने पड़ेंगे। जैसा ऊपर बताया गया है कि आप एक दिन में या फिर एक सप्ताह में धूम्रपान नहीं छोड़ सकते हैं। इसलिए आपको हर चार दिनों में अपने रोज के कोटे से एक सिगरेट कम करना है। इसके साथ ही आपको कुछ ऐसे लोगों का ग्रुप बनाना है जो सच में सिगरेट छोड़ना चाहते हैं। ग्रुप बनाने से फायदा यह होगा कि आप हमेशा उन लोगों के संपर्क में रहेंगे जो इसे छोड़ना चाहते हैं और वह आपको इसके लिए प्रेरणा भी देंगे। अगर आपके ग्रुप का कोई सदस्य अपनी रोज कि खुराक से एक भी सिगरेट कम करने में सफल हो जाता है तो आपको भी ऐसा करने कि इच्छा जरूर होगी।

No comments:
Post a Comment
Thanks For Your Comment. We shall revert you shortly.