![]() |
| Hair fall |
हर किसी की यह चाहत होती है कि उसके बाल घने और काले हों। खास कर लड़कियों की यह चाहत और भी अधिक होती है। ऐसा जरूरी भी है क्योंकि अब आप ही जरा कल्पना करें कि आप काफी खूबसूरत दिखते हैं और आपने कपड़े भी अच्छे-खासे पहने हुए हैं, लेकिन आपके सिर पर बाल ही नहीं हैं, तो क्या होगा? आप कैसे दिखेंगे?
अगर इस समस्या का सही इलाज नहीं किया जाए तो उम्र के साथ-साथ यह समस्या बढ़ती चली जाती है और अंत मे आपके सिर की खेती उजड़ जाती है, वीरान हो जाती है। आपने इलाज के बारे मे तो बहुत ही सुना होगा लेकिन यहाँ हम आपको उन गलतियों के बारे मे बताने जा रहे हैं जो आपके बालों के झड़ने का कारण होती हैं।
क्या आप गीले बालों मे कंघी करते हैं
यह है आपकी गलती नंबर एक। यह अधिकतर देखा जाता है कि लोग स्नान के कुछ देर के बाद अपने बालों पर कंघी फेरना शुरू कर देते हैं। कारण चाहे जो भी, आपको कहीं जल्दी जाना है या कुछ और, लेकिन गीले बालों मे कंघी आपके बालों की जड़ों को कमजोर बना देती है। जब आपके बाल गीले होते हैं और उनकी जड़ों मे पानी जमा हुआ होता है तो इस स्थिति मे उसके साथ छेड़-छाड़ करने पर पानी आपके बालो की जड़ मे पहुँच जाते हैं और उसे कमज़ोर बना देते हैं। तो स्नान करने के तुरन बाद या फिर गीले बालों मे कभी भी कंघी न करें।
अप एक सप्ताह मे कितनी बार शैंपू करते हैं
यह समस्या लड़कियों से अधिक लड़कों मे देखी जाती है। कई बार ऐसा होता है की फैशन को अपनाने के चक्कर मे पड़कर लोग सप्ताह मे दो-तीन बार शैंपू कर लेते है। उनकी अपने बालों को हमेशा साफ रखने की यह गलतफहमी उनके बालों को रूखा बना देती है। दरअसल, शैंपू मे मौजूद केमीकल आपके बालों को साफ करने के लिए होते हैं और इसका जरूरत से अधिक इस्तेमाल आपकी बालों को इस तरीके से साफ कर सकते हैं की आपको फिर इसकी जरूरत ही न पड़े। बार-बार शैंपू का इस्तेमाल आपके बालों की वास्तविक सुंदरता, उसके ऑयल और उसकी क्वालिटी को खराब कर उसे बेजान बना देते हैं। आपके बाल कमजोर होकर बीच से टूटने लगते हैं।
बालों को कसकर न बाँधें
जिनके लड़कियों के बाल बड़े होते हैं या जिनके नहीं भी होते है उनमे यह बात बिलकुल ही आम है। अधिकांश लड़कियां अपने बालों को एक बार मे ही लंबी देर तक टिकाऊ तरीके से बांध देती हैं। जुड़ा कसकर बांधने पर बालों की जड़ों पर तनाव पड़ता है और बार-बार ऐसा होने पर वे अंदर से कमजोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। इसलिए आप अपने बालों के जुड़े अधिक टाइट न बांधे, उन्हे हल्के से या फिर ढीला करके बांधे जिससे की उनकी जड़ों पर इनका कोई असर न हो।
आपके शैंपू करने का तरीका क्या है
बालों पर होने वाले अत्याचार का यह एक और बड़ा उदाहरण है। यह अधिकतर देखने को मिलता है की लोग जब अपने बालों मे शैंपू करना शुरू करते हैं तो अपने खुद के बालों के साथ जंग शुरू कर देते हैं। जैसे कि शैंपू को अपने हाथों मे डाला, सिर पर लगाया और बालों मे घिसना शुरू कर दिया। तरीका चाहे जो भी लेकिन बालों को शैंपू करते समय नहीं घिसना चाहिए। ऐसा करने पर आप जाने-अनजाने अपने बालों को खुद ही उनकी जड़ो से उखाड़ने की कोशिश करने लगते हैं।
सही तरीका - शैंपू करने का सही तरीका कुछ और ही है। इसके लिए आप अपनी बालों मे शैंपू डालिए न कि हाथों मे, हाँ आपको कितनी मात्रा मे शैंपू की जरूरत है इसे जानने के लिए आप उसे पहले किसी ढक्कन मे डाल लीजिए। और अपनी अंगुलियों की मदद से उसे अपने बालों की जड़ों तक फैलाइए। इसी पद्धति को अपनाकर पूरे सिर पर शैंपू को फैलाइए और अपने अनुसार इसे धो लीजिए।
वैसे तो ऐसी बहुत सी गलतियाँ हैं जो हमारे बालों को कमजोर करके उन्हे झड़ने पर विवश कर देती हैं। लेकिन यहाँ उन चार गलतियों के बारे मे दिया गया है जो अधिकार देखी जाती है। आप इन्ही चार गलतियों को सुधार कर अपने बालों को झड़ने से रोक सकते हैं या सकती हैं। आप अपने बालो को टूटने और झड़ने से खुद ही रोक सकते है। इसके लिए बस आप अपनी गलतियों को ध्यान मे रखें, इन गलतियों को बार-बार न दोहराएँ और इन पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें।
अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे हमारे फ़ेसबूक पेज (सेहत सुंदर) को लाइक करें और इसे अधिक से अधिक शेयर करें।

No comments:
Post a Comment
Thanks For Your Comment. We shall revert you shortly.