![]() |
| Breast Cancer |
इसके नाम से ही इस रोग के बारे में कुछ आइडिया तो जरूर हुआ होगा। यह कैंसर स्तन की ग्रंथियों को बड़ी मात्रा में प्रभावित करता है। स्तन कैंसर की बीमारी का खतरा महिलाओं को पुरुषों की तुलना में 100 गुना अधिक होता है।
इस लेख में आप इस रोग से जुड़ी कुछ जरूरी बातें जैसे, इस रोग की जानकारी, इसके लक्षण और इसे रोकने के लिए आप क्या-क्या कर सकते हैं, इसके बारे में जान पाएंगे। तो आइये शुरू करते हैं।
स्तन कैंसर के लक्षण
स्तन के साइज में बदलाव
आस-पास की स्किन का सिकुड़ जाना
अंग में सूजन
संबन्धित अंग में खुजली होना
संबन्धित अंग के आस-पास खिचाव महसूस होना
एक ही स्थान पर बार-बार दर्द होना
संबन्धित अंग के आस-पास ठोस और मोटी गांठ होना
स्तन कैंसर रोकने वाले फूड्स
हेल्थी फूड आपको हर बीमारियों से दूर रखता है। अगर आप अपने रोज़मर्रा के जीवन में स्वस्थ भोजन करते हैं तो निःसन्देह आपकी उम्र बढ़ेगी। हम यहाँ उन फूड्स के बारे में चर्चा करेंगे जो ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में मदद करते हैं।
ब्रोकोली
यह एक ऐसा फूड है जो इस रोग की रोकथाम करने के लिए जाना जाता है। यह हमारे शरीर के अंगों में ट्यूमर को रोकने के काम आता है और साथ ही साथ यह कैंसर को फैलने से रोकता है। इसके लिए आप गोभी, फूलगोभी या पत्तागोभी भी खा सकते हैं। आपको अपने रोजाना के भोजन में कम से कम इनमे से किसी एक फूड को मिलना जरूरी होगा।
अलसी के बीज
अलसी के बीज भी कैंसर को रोकने वाले फूड के रूप में जाने जाते हैं। इस छोटे से बीज में आपको स्वस्थ रखने के बहुत सारे गुण मौजूद होते हैं। इसमे लीगनस नाम का एक तत्व पाया जाता है जो इस बीमारी को रोकने में भरपूर मदद करता है। आप इसे भून कर पीस लीजिए और इसे अपने अनुसार इस्तेमाल कीजिए। आप इसे सलाद के ऊपर भी छिड़क सकते हैं और कई लोग तो इसमे नमक मिलाकर चावल के संग लेना भी पसंद करते है।
टमाटर
एक छोटे से लाल रंग के टमाटर में आपको बेहतर रखने के सारे गुण होते हैं। दरअसल, टमाटर में लाइकोपेन बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो इस रोग की संभावना को कम करने में काफी मदद करता है। इसमे पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट आपको कैंसर से दूर रखते हैं।
अखरोट
अखरोट में सारे जरूरी न्यूट्रीशन पाए जाते हैं। यह एक अच्छा पोषण प्रदान करने वाला फूड है। यह शरीर में होने वाले स्तन कैंसर के ट्यूमर के विकास को रोकता है और शरीर को रोग मुक्त करता है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी भी एक बहुत अच्छा एंटी-ऑक्सीडेंट है। यह कई सारी बीमारियों को रोकने के लिए फायदेमंद होता है। इससे होने वालों फ़ायदों की एक लंबी लिस्ट गिनाई जा सकती है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल में इसके सारे गुणो के बारे में पढ़ सकते हैं। रिसर्च के अनुसार इस अनोखे से फूड में आपको इस मुख्य बीमारी को रोकने के साथ-साथ कई और बीमारियों को दूर करने की क्षमता होती है।
अनार
स्तन कैंसर की इस खतरनाक बीमारी के बारे में कई रिसर्च किए गए हैं और इसे रोकने वाले फूड्स में अनार को भी सबसे कारगर माना गया है। इसमे पाए जाने वाले यौगिक और पोषक तत्व इस बीमारी की रोकथाम में काफी मदद करते हैं। इसके लिए आप अपने रोज के भोजन की लिस्ट में एक अनार जोड़ सकते है और यकीन मानिए यह आपकी जरूर मदद करेगा। साथ ही साथ इसका सेवन करने पर हृदय से संबन्धित रोगों से भी छुटकारा मिलता है।
इसके साथ ही साथ आज इस बीमारी को रोकने लिए नीचे दी गई चीजों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
कीमोथेरेपी
इंटरस्टाइटीएल लेजर थेरेपी
रेडियोथेरेपी
हार्मोन थेरेपी
इम्यून थेरेपी
बायो थेरेपी
किन लोगों में इस रोग का खतरा अधिक होता है
शहरी निवासी
मोटापा
बांझपन
हार्मोनल गर्भ निरोधक का इस्तेमाल करने वाले
अधिक शराब का सेवन
लिवर में कैंसर
30 वर्ष या इसके बाद की उम्र में पहली बार गर्भवती होना।

No comments:
Post a Comment
Thanks For Your Comment. We shall revert you shortly.